HomeMarqueeनौकरी दिलाने के नाम पर आधा दर्जन लोग हुए ठगी के शिकार

नौकरी दिलाने के नाम पर आधा दर्जन लोग हुए ठगी के शिकार

जौनपुर: बक्शा क्षेत्र में बेरोजगारो को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओ समेत कई लोगो से लाखों रूपये वसूलने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्यवाही ठगी का शिकार हुए लोगो की शिकायत पर एसपी देहात के आदेश पर हुआ है।
बक्शा थाना क्षेत्र के चककोठियातारा गांव के निवासी अरूण कुमार ने बुधवार को एसपी देहात संजय राय से मिलकर एक प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के रामनगर रीठी गांव के निवासी राहुल सरोज ने मुझसे कहा था कि जो लोग सरकारी नौकरी पाना चाहते है उन्हे मै नौकरी दिला सकता हूं। लेकिन नौकरी पाने के लिए पैसा देना होगा। मै यह बात कुछ लोगो को बतायी तो बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव के निवासी अजय कुमार तीन लाख 40 हजार, सुनील कुमार दो लाख रूपये , आकाश कुमार दो लाख , शशि कुमार तीन लाख पचास हजार रूपये, संतोष कुमार दो लाख, रामसजन दो लाख रूपये, सुनैना दो लाख रूपये, रमेशचंद्र तीन लाख सविता देवी ने तीन लाख चालिस हजार रूपये 12 जुलाई 2017 को राहुल को दिया था।
राहुल कुछ दिनो तक टालता रहा लेकिन जब हम लोग अपना पैसा मांगने लगे तो वह कुछ लोगो को फर्जी सफाई कर्मचारी का नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। जब हम लोगो इस फर्जीबाड़े की जानकारी हुआ तो उससे पैसा मांगने लगे तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। एसपी ग्रामीण ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular