देश ही नहीं दुनियाँ में परचम लहराती कानपुर की कैलकुलेटर गर्ल्स
– सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से की गई सम्मानित
– लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कर चुकी अपने नाम
– इस सख्सियत का कैलकुलेटर से भी तेज़ चलता है दिमाग
– “अवधनामा” से इस हुनरमन्द की खास बातचीत

कानपुर महानगर| कैलकुलेटर गर्ल के नाम से मशहूर गुमटी के नसीमाबाद निवासी मनजीत सिंह और माँ सिमरन कौर की बेटी देश ही नहीं दुनिया में अपना परचम लहरा चुकी है| कानपुर की इस बेटी ने वो कर दिखाया है जो लोग सोच भी नहीं सकते है|
दिलप्रीत कौर किसी परिचय की मोहताज नहीं रही| अभी तक 5 विश्व और 16 राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ यह सख्सियत लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे भी नाम दर्ज करा चुकी है|
गणित का नाम सुनते ही जहाँ अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं दिलप्रीत को इसमें महारत हाँसिल है| और उनका दिमाग कैलकुलेटर से भी तेज़ चलता है|
मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित दिलप्रीत कौर का कहना है वो पढ़ लिख कर आई0ए0एस बनना चाहती है| और वह यह भी चाहती है कि सभी बच्चों को पढ़ाई का समान अवसर मिले| जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा को बेबाकी से दिखा सकें|
आगे की जानकारी देते हुए दिलप्रीत कहती है कि माँ और पापा घर में ही बच्चों को पढ़ाते हैं| बताया कि पापा एबैकस पद्धति का ज्ञान देते हैं|
हडर्ड स्कूल की छात्रा दिलप्रीत कौर ने “अवधनामा” से खास बातचीत में बताया कि उसने 2015 में चैम्पियन ऑफ़ चैम्पियन की प्रतियोगिता में जोड़, घटाना, गुणा, और भाग के 300 सवाल को 7 मिनट में हल कर दिया| 25 अगस्त 2016 में जिला स्तर की प्रतियोगिता में कुल 11 रिकार्ड बनाये| वर्ष 2016 मे केंद्रीय मंत्री जनरल बी0के0 सिंह ने विश्वरिकार्ड बनाने पर इस सख्सियत को सम्मानित भी किया|
10 वीं क्लास की विद्यार्थी दिलप्रीत का सपना आने वाले समय में राष्ट्रपति के हाँथों पुरस्कार पाना है|
ऐसी प्रतिभावान बेटी ने जहाँ देश और दुनियाँ में अपने हुनर से कानपुर शहर का नाम रोशन किया वहीं सीएम द्वारा सम्मानित की गई इस हुनरमंद बिटिया का हर कानपुरवासी कायल भी है|

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





