जौनपुर: जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के इब्रााहिमपुर गांव में बुधवार रात आयी बारात में हो रहे डांस को लेकर घरातियों, बरातियों के युवक आपस में भिड़ गये।
घटना में घराती पक्ष के एक युवक के सिर में गंभीर चोट लग गयी। आक्रोशित घरातियों ने दूल्हे सहित एक दर्जन बरातियों को बंधक बना लिया। 12 घंटे बद दूसरे दिन गुरुवार की सुबह आठ बजे दुल्हन की विदाई की गयी।
इब्राहिमाबाद गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव की पुत्री करिश्मा यादव की शादी वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विविछा निवासी खरपत्तू यादव के पुत्र कृष्णा यादव से तय हुई थी।
बुधवार को बारात गांव में पहुंची और घरातियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बारात डीजे के साथ द्वारपूजा के लिए निकली। इसी बीच लगभग 10 बजे डीजे की धुन पर डांस को लेकर घराती-बरातियों में कहासुनी होने लगी।
बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने घराती पक्ष के युवक लालू यादव को मारपीट दिया जिससे उसके सर में चोट लग गयी।
घटना के बाद घरातियों ने दूल्हा कृष्णा यादव सहित एक दर्जन लोगों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और रात में ही घायल युवक को उपचार के लिये नगर के पॉलिटेक्निक पर स्थित एक निजी अस्पताल लाये। घायल युवक को आने में देर होने के कारण लड़की के बड़े पिता सुधिराम यादव कोटेदार दो बाराती युवकों को लेकर बाइक से जौनपुर चले गये।
ईशा हास्पिटल के सामने बाराती नवयुवक लड़की के बड़े पिता को उतार कर फरार हो गये। इससे पहले पीडि़त युवक का उपचार कराकर लोग निकल चुके थे।

घर पहुंचने पर डॉयल 100 पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार में लगे पैसे को दिलाकर सुलह करा दिया। लड़की पक्ष के लोग अड़े रहे कि जब तक लड़की के बड़े पिता जौनपुर से घर नहीं आ जाते तब तक लोग बंधक बने रहेंगे। इधर रात में सुधिराम परेशान हो गया और किसी तरह से स्टेशन जाकर एजे पैसेंजर से सुबह घर पहुंचा। सुबह 8 बजे के आस-पास जब वह घर पहुंचा तब घर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी क्योंकि घर वाले डर गये थे बाराती युवक उनका अपहरण तो नहीं कर लिये।
गाव के लोगों के समझाने पर वर पक्ष विदाई के लिये राजी हुआ। तब दुल्हन ससुराल गयी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





