Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeलाखों की लागत से बनी सड़क को अपने फायदे के लिये किया...

लाखों की लागत से बनी सड़क को अपने फायदे के लिये किया ध्वस्त

जौनपुर: नगर में शो रूम मालिक की इस खुलेआम दबंगई की जिला प्रशासन को चुनौती देती नजर आ रही है। जौनपुर का प्रतिष्ठान ऐसा भी है जो पुरी तरह मनमानी करने पर आमादा रहता है और पैसे का रौब झाडते हुए यह भी कहता फिरता है कि मेरे पास पैसा है जिसके बल पर मैं कुछ भी कर सकता हूँ। इनके ऐसे ही कार्यों को अनदेखा करना जिले की कानून व्यवस्था को चुनौती देती है। जिले के आला अधिकारी भी पुरी तरह से बेखबर रहना चाहतें है जब तक कि कोई उनका ध्यान आकर्षित कराने वाला न हो और बहुत से मामलों पर तो ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी कुछ नही होता जिसका खामियाजा पब्लिक को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है नगर के नखास मोहल्ले में किर्ति कुंज ज्वैलर्स का है  उसकी मनमानी बन्द होने का नाम नही ले रही है। अभी हाल में ही बनी लाखों की लागत से सड़क को अपने दादागिरी के बल पर गड़्ढायुक्त करने में भी कोई कसर नही छोड़ा ज्वैलरी प्रर्दशनी मेंला के नाम लाखों रूपये की लागत से बनी सड़क सड़क के बिल्कुल मध्य में ही गड्ढा खोद दिया। जिससे पुरे दिन उक्त मार्ग पर राहगिरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ज्ञातव्य हो कि अशोक टाकीज से सद्भावना पुल होते हुए जोगियापुर तक की सड़क अभी कुछ दिन पूर्व ही बनकर तैयार हुई। करीब दो वर्षो तक इस मार्ग पर सफर करने वाले धूल धूसरित होते रहे। किसी तरह दिन रात कार्य करवाकर सड़क बनवाया गया। गड्ढा मुक्त देखकर नगर वासियों को यह सुकुन था कि किसी तरह यह सड़क बनी है अब कई वर्षों का फुरसत हो गया। सद्भावना मोड़ पर ही कीर्तिकुंज शो रूम के मालिक ने अक्षय तृतीया के नाम पर ग्राहको को आकर्षित करने के लिए बड़े बड़े होर्डिगं बोर्ड लगवा तथा इस होर्डिगं को लगाने के लिए दोनो तरफ 1 दर्जन गड्ढा खोदकर बांस बल्ली गाढने का दुस्साहस कर यह साबित कर दिया कि उस प्रशासन व कानून से किसी भी प्रकार का कोई भी डर नही है। ऐसे में जहां एक बार फिर जनता को गड्ढायुक्त सड़को से गुजरना पड़ेगा वही सरकार का पैसा आने वाली बारिश में पूरी तरह से बह जायेगा। इस मामले पर नगर मजिस्ट्रेट से बात किया गया तो उन्होने कहा कि वैसे इस प्रकार के किसी भी कार्य को करने के लिये परमिशन की जरूरत होती है लेकिन उसका यह मतलब बिल्कूल भी नही नई सड़क को खोदकर गड्ढा युक्त कर दिया जाय अगर ऐसा किया गया है तो बिल्कुल गलत है मैं अभी सरकारी कार्य से लखनऊ आया हुआ हूँ लौटतें ही दंडनात्मक कार्यवाही किया जायेगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से बात किया गया तो उन्होने बताया कि ऐसे कार्यों के लिये परमिशन की आवश्यकता होती है जो कि हमारे यंहा से कोई भी परमिशन नही है। उन्होने साफ कहा कि मेरे विभाग से अभी तक परमिशन नही लिया गया है। वगैर परमिशन के सड़क खोदने वाले के खिलाफ नोटिस भेज कर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। लेकिन वहीं जिलाधिकारी के सी.यू.जी नम्बर पर बात करना चाहा गया तो मालूम हुआ कि साहब अभी छुट्टी पर है और सी.डी.ओ. साहब चार्ज में है लेकिन फिर सी.डी.ओ का सीयूजी नम्बर भी किसी कारण उठने में असमर्थ रहा। अब सवाल यह है कि क्या जिले के जिन जिम्मेदार अधिकारियों से बात हुई उनके तरफ से कोई कार्यवाही होनी है या फिर बात टेलिफोनिक वार्ता तक ही सिमीत रह जायेगा।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular