जौनपुर: थाना मछलीशहर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 17.04.18 को ग्राम नयेपुर (मथुरा मतरी) स्थित खजुरहट बॉर्डर पर बिरवा नदी के पास ग्राम नयेपुर मथुरा थाना कोतवाली जौनपुर निवासी कृपाशंकर पटेल की पुत्री पूनम पटेल की लाश मिलने पर कृपाशंकर पटेल द्वारा थाना मछली शहर जौनपुर पर हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया गया था मृतका पूनम के पास से बरामद मोबाइल की काल डिटेल व लोकेशन से निकट सम्बंधित का घटना में होना पाया गया है।
मुक़दमा पंजीकृत होते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर श्री अवधेश कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में थाना मछलीशहर कोतवाल श्री राजेश कुमार सिंह उनि0 श्री रुद्रभान पांडेय उनि0 श्री हरिश्चन्द्र सिंह मय हमराहियों के दिनाँक 19.04.18 को मुखबिर की सूचना पर मृतका पूनम पटेल का आशिक़ हत्यारा जब वोह भागने के फ़िराक़ में था तो मथुरा मतरी नहर चौराहा शुजानगंज मछलीशहर रोड से पुलिस द्वारा गिरिफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्ति धनिशंकर पटेल नें अपने बयान में बताया कि लगभग एक वर्ष से मैं पूनम पटेल से लुक छिप कर व सामाजिक व्यवधानों से बचकर उससे अवैध संबंध बनाए हुए था अवैध संबंध हो जाने पर पूनम पटेल गर्भवती हो गयी जब पूनम पटेल की शादी तय हो गयी तो पूनम पटेल नें अभियुक्त धनिशंकर पटेल से बताया कि मेरे पेट में बच्चा पल रहा है तब धनिशंकर पटेल नें गर्भपात कराने की नीयत से मृतका को दवा खिला दिया दवा खिलाने के बाद मृतका की हालत ख़राब होने लगी तब मृतका फ़ोन द्वारा अभियुक्त को फ़ोन द्वारा खजुरहट बॉर्डर पर बिरवा नदी के पास बुलाई तब अभियुक्त मृतका के पास पहुंचा उसकी हालत ख़राब देख कर राहत के लिए इंजेक्शन लगा दिया इंजेक्शन लगाते ही मृतका चिल्लाने वा उल्टी करने लगी तभी अभियुक्त मृतका का मुहँ दबा दिया ताकि चिल्लाने की आवाज़ किसी को सुनाई न पड़े और घटना की जानकारी ना हो सके मुहँ दबाने के कारण पूनम पटेल की मृत्यु हो गयी अभियुक्त अपना नाम उक्त घटना से बचाने के लिये मृतका के परिजनों के साथ थाने पर सूचना देनें व पंचायत नामा का गवाह भी बना है। आज अभियुक्त दूर भागने के फ़िराक़ में मतरी मथुरा नहर चौराहा शुजानगंज मछलीशहर रोड पर खड़ा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस धनिशंकर पटेल को 07.10 बजे आवश्यक बल प्रयोग कर गिरिफ्तार कर लिया पटेल नें घटना का इक़बाल किया है। अभियुक्त पुलिस हिरासत में है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





