Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeछेड़खानी का विरोध करने पर जमकर चले ईंट-पत्थर

छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर चले ईंट-पत्थर

*दो गुटों के बीच मे पथराव में एक घायल और गाड़ी का शीशा टूटा*

 

https://youtu.be/jNV9W67rYho

  • *सहजनवा, गोरखपुर।* सहजनवा थाना के वार्ड नं0 9 केशोपुर सब्जी मंडी में दिन मे 2 बजे के आस पास दो गुटों के बीच मे विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच ईंट पत्थर चलना शुरू हो गया। सूचना पा कर पहुची पुलिस ने किसी तरह वहां मौजूद लोगो को हटाया । इस दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी का साइड का शीशा टूट गया। और एक युवक के हाथ मे चोट लगी।
  • सहजनवा थाना के गाहासांड़ गाँव के कुछ महिलाओं व पुरुष सहजनवां बाजार में कपड़ा खरीदने आये थे और अपनी गाड़ी को मंडी परिसर में खड़ा किया था और घर की कुछ लड़कियां भी वहां मौजूद थी तभी केशोपुर गाव का एक युवक आया और लड़कियों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया जिस का विरोध करने पर युवक धमकाने लगा। लड़कियों ने इसकी शिकायत घर के लोगो से किया । जब घर के लोग गाड़ी के पास पहुचे तो युवक ने उनपर ईट पत्थर से हमला करने लगा इसके बाद दूसरी तरफ से भी कुछ लोग आ गये और दोनों पक्षो में ईंट पत्थर चलने लगा जिसमे एक स्कार्पियो गाड़ी की शीशा टूट गया ।
  • सूचना पा कर पहुची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षो के थाने पर बुलाया। हालांकि जिस युवक ने छेड़खानी किया है उसके खिलाफ पहले से ही पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular