Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeHealthकिसी भी प्रकार का जोड़ों का दर्द है, तो गुड़ का सेवन...

किसी भी प्रकार का जोड़ों का दर्द है, तो गुड़ का सेवन करे

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे—– 
गर्मा-गर्म रोटी और उस पर एक चम्मच देसी घी और ऊपर से गुड़ की डली, वाह, मजा आ जाता है, खाने में! क्या आप जानते हैं कि अगर आप गुड़ की एक डली चने के साथ रोज अपनी डाइट में शामिल करतें हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे और सबसे महत्वपूर्ण जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। रही बात सीजन की, तो वह भी कोई मायने नहीं रखता है।

गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप गर्मियों में इसकी एक छोटी डली चाहे चाय में डालकर पीएं, आपके जोड़ों के दर्द में काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

अगर व्यक्ति को किसी भी प्रकार का जोड़ों का दर्द है, तो वह गुड़ का सेवन कर सकता है। जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए आप इसे एक छोटा पीस अदरक के साथ भी ले सकते हैं। यह आपकी हड्डियों को मज़बूत कर अर्थराटिस की समस्या को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

अदरक और गुड़ का स्वाद यकीन मानिए काफी अच्छा लगता है। आप इस टेस्ट के बिस्कुट भी तैयार कर सकते हैं। वह भी घर पर! रही बात जोड़ों के दर्द की, तो इस नुस्खे को अपनाएं और इस समस्या से राहत पाएं।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular