कर्नाटक में संविधान की धज्जियां उड़ाते

0
155
कर्नाटक में संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दबाव में राज्यपाल द्वारा भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कराये जाने के विरोध में आज प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा धरना दिया गया, जिसके क्रम में लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के नेतृत्व में (जीपीओ पार्क) हजरतगंज, लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया गया। धरने में प्रमुख रूप से सांसद डॉ0 संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या मंे नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को मिली सूचना के मुताबिक प्रदेश के जनपद बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद, गोण्डा, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, लखीमपुर, झांसी, ललितपुर, मथुरा, एटा, मेरठ, आगरा, जौनपुर, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर सहित प्रदेश के लगभग सभी जनपदेां में धरना दिया गया।
जीपीओ पर आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत की गिनती के विधायक न होने के बावजूद भी सरकार बनाने का न्यौता दिया गया और शपथ ग्रहण कराया गया यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है और संविधान विरोधी है। राज्यपाल संवैधानिक पद है और वह संविधान की रक्षा के लिए है किन्तु कर्नाटक का राज्यपाल का कार्यालय भाजपा की सरकार बनाने के लिए बन गया है। इसी प्रकार गोवा, मेघालय एवं मणिपुर और बिहार में भी संविधान विरोधी कृत्य करते हुए भाजपा की सरकार का गठन किया गया। संविधान को बचाने के लिए और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आज पूरे देश में धरना दिया गया है। उन्होने कहा कि भाजपा की नीयत बन गयी है कि चाहे बहुमत हो या न हो किसी भी प्रकार उन्हें सरकार बनाना है।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान के अनुसार नवनिर्वाचित सदन में बहुमत वाले दल या गठबन्धन को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाता है किन्तु कर्नाटक में तो सारी मर्यादाएं लांघते हुए जिनके पास पर्याप्त संख्या ही नहीं है उन्हें न सिर्फ सरकार बनाने के लिए बुलाया गया बल्कि शपथ ग्रहण भी करायी गयी और तोड़-फोड़ करने का अवसर भी दिया गया है। इसीलिए संविधान और लेाकतंत्र की रक्षा के लिए गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया है।
धरने में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, एमएलसी  दीपक सिंह, विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं  श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डा0 आर.पी. त्रिपाठी,  अनुसुइया शर्मा, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, अनीस अंसारी,  वीरेन्द्र मदान,  अरूण प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह,  रमेश श्रीवास्तव,  विनोद मिश्रा,  अभिमन्यु सिंह,अमरनाथ अग्रवाल,अशोक सिंह, श्रोत गुप्ता, गंगा सिंह एडवोकेट, रमेश मिश्रा,  सत्यदेव सिंह,के0के0 आनन्द,  एसजेएस मक्कड़,  गिरीश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह चौहान,  नरेश बाल्मीकि, अमित श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा,  अंजुम खान, सिद्धिश्री, प्रदीप कनौजिया,सुशीला सोनकर,  सम्पूर्णानन्द मिश्र, डा0 जियाराम वर्मा, तरूण पटेल, विजय बहादुर, प्रदीप सिंह,शैलेन्द्र तिवारी,  नरेश बाल्मीकि,  सुनीता रावत,  नूतन बाजपेयी,  अजय कुमार सिंह अज्जू,  मेंहदी हसन,  सरलेस रावत, रितु रावत,प्रभाकर मिश्रा,  राजेश सिंह काली,विषम सिंह, अंशू अवस्थी, शीला मिश्रा, शंकर लाल गौतम, वेद प्रकाश त्रिपाठी,  संजय सिंह,  नीरज तिवारी,  जे0पी0 मिश्रा, सलमा बेगम, आशुतोष मिश्रा, करूणेश राठौर,  डी.पी0 सिंह, मनोज तिवारी, आनन्द प्रताप सिंह, दीपेन्द्र मिश्रा,श्याम नरायन तिवारी, विकास तिवारी,रोहित कश्यप,  स्वतंत्र शुक्ला, प्रभात गुप्ता, माता प्रसाद, बी0डी0 सिंह आदि सैंकड़ांे की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
——————————————————————————————————————–

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here