Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUncategorizedऐश ने पहले ही दिन फिल्म की शूटिंग रुकवा दी

ऐश ने पहले ही दिन फिल्म की शूटिंग रुकवा दी

join us-9918956492————
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय उन एक्ट्रेस में से है जो इंडस्ट्री में अपने लुक्स के साथ कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं करती है. ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब ऐश की फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग रोक दी गयी. शूटिंग सेट पर कुछ ऐसा हुआ जब फिल्म की शूटिंग करने से ऐश ने इंकार कर दिया.

दरअसल ऐश को एक सीन में उनकी ड्रेस पसंद नहीं आई. ड्रेस की डिज़ाइन से ऐश्वर्या संतुष्ट नहीं थी. फिल्म में ऐश का किरदार एक पॉप स्टार का है लेकिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिज़ाइन किये गए कपड़ो में भारतीयता झलक रही है. ऐश के हिसाब से कपडे उनके रोल के मुताबिक सूट होने चाहिए जो की सूट नहीं हो रहे थे इसी कारण से ऐश ने पहले ही दिन फिल्म की शूटिंग रुकवा दी.

सुनने में आया है कि जल्द ही ऐश अपनी फेमिली के साथ मालदीव रवाना होने वाली है जहां उनके ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन का 75वा जन्मदिन मनाया जायेगा. इसलिए अब दिवाली के बाद ही ऐश इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. आपको बता दे इस फिल्म में ऐश के साथ अनिल कपूर नजर आएंगे. फिल्म में अनिल एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे है जो अपनी बेटी को सिंगर बनाने के लिए एक मशहूर सिंगर को किडनेप कर लेता है और वह सिंगर का किरदार ऐश्वर्या राय निभा रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular