आगरा विश्वविद्यालय : ‘युवोत्सव’ 2017 का हुआ आगाज़

0
194

join us-9918956492——————
आगरा विश्वविद्यालय : ‘युवोत्सव’ 2017 का हुआ आगाज़

आगरा: डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय ‘युवोत्सव’ का बुधवार को खंदारी परिसर में कुलपति डॉ० अरविन्द कुमार दीक्षित ने उद्घाटन किया। युवोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं खंदारी परिसर में तीन स्थानों पर आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष 55 महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।

उद्घाटन के बाद जेपी सभागार में शास्त्रीय गायन, एकल शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य), एकल शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य), शास्त्रीय नृत्य (एकल), लोक गायन (एकल) प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई। इंजीनियरिंग संस्थान में क्विज (लिखित), अंग्रेजी वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता हुई। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में पेंटिंग, कोलॉज, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई।

वहीँ गुरुवार को युवोत्सव के दूसरे दिन जेपी सभागार में सुगम गायन, पश्चिम गायन, काव्य पाठ, माइम, एकल अभिनय, मिमिक्री प्रतियोग्यताएं आयोजित होंगी। इंजीनियरिंग संस्थान में हिंदी वाद-विवाद और विचार गोष्टी प्रतियोगिता होगी। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में स्पॉट फोटोग्राफी, कार्टून, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगीताएँ आयोजित होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here