Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeअटल विश्वास और श्रद्धा पूर्वक सुमिरन से प्रभु दर्शन संभव

अटल विश्वास और श्रद्धा पूर्वक सुमिरन से प्रभु दर्शन संभव

अटल विश्वास और श्रद्धा पूर्वक सुमरन से प्रभु दर्शन संभव
कानपुर महानगर। लालबंगला के शिवकटरा मे पूर्वांचल भोज पुरिया समाज सेवा समिति के द्वारा आयोजित शेर गिल स्टेट में भागवत कथा में कथा वाचक परमपूज्य  व्यास जी महाराज जी ने उपस्थित भागवत प्रेमियों को अवगत कराया कि परमात्मा से मिलने के लिए किसी तरह की व्यवस्था और विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि बस सच्चे मन से और आत्मा विश्वास से प्रभु को पाया जा सकता है।
आगे कथा का वर्णन करते हुऐ। व्यास जी महाराज जी ने कहा कि बालक ध्रुव के दृण निश्चय की वजह से छोटी सी 5 साल की उम्र मे जप और तप से प्रभु का दर्शन किया।
संशयात्मा विनश्यति  की जानकारी देते हुए भक्तों को बताया जहा प्रभु पर विश्वास नहीं होता है वहाँ
 केवल विनाश ही होता है।  सती चरित्र का वर्णन करते हुए कहा भगवती सती ने परम ब्रह्म भगवान श्री राम  पर संशय किया। और अपनी देह का त्याग कर शिला बन गयी।
बाद में हिमालय राज के यहाँ पार्वती रूप मे जन्म लिया और तप कर से भगवान शिव को पति रूप मे प्राप्त किया।
शिव पार्वती का विवाह वर्णन सुन सभी भाव विभोर हो गए। और मनोरम झांकियों का आनंद लिया।
दिव्य झांकियों का पूजन महापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर पण्डित श्रीकांत मिश्रा(रिटायर्ड जज) अनिल कुमार मिश्रा, मनसा तिवारी, सतेंद्र सिंह, प्रीती सिंह, नितिन शर्मा, प्रसून बाजपेई, अतुल कुमार मिश्रा, अवनीश दीक्षित (प्रेसक्लब अध्यक्ष) समस्त पदाधिकारी  ने पूजन किया।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular