निगोहा में दोहरे हत्याकांड फैली सनसनी
मोहनलालगंज। निगोहा इलाके में दोहरे हत्याकांड होने की सूचना पर निगोहां पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बीस मिनट में पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। फिर सूचना करने वाले शख्स का मोबाइल बन्द हो गया। पुलिस गांव वालों से जानकारी लेकर वापस लौट आयी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार शाम को किसी ने 100 नम्बर पर सूचना दी कि उतरावा गांव के मजरा सेखनखेड़ा में कुल्हाड़ी और लाठियां चल रही है। जिसमे एक कि मौत हो गई जबकि एक मरने वाला है।

इस सूचना पर निगोहां पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। इस बीच सूचना देना वाले सख्स का मोबाइल बन्द हो गया। फिर पुलिस को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि जांच की जा ही है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





