Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeNationalअटल विश्रामय व अग्निशमय संरचना का हुआ लोकापर्ण 

अटल विश्रामय व अग्निशमय संरचना का हुआ लोकापर्ण 

अटल विश्रामय व अग्निशमय संरचना का हुआ लोकापर्ण 

धन्वंतरि सेवा केंद्र द्वारा बलरामपुर चिकित्सालय में किये जा रहे सेवा कार्य के अंतर्गत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धर्थनाथ सिंह ने अग्निशमन संरचना व अटल विश्रामय का लोकापर्ण किया गया ।

लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर अटल विश्रामय के साथ ही आधुनिक अग्निशमन संरचना का उद्घाटन किया गया जहा पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, लखनऊ नगर निगम के नव निर्वाचित प्रथम महिला मेयर संयुक्ता  भाटिया,चिकित्सालय के निदेशक डॉक्टर बीके चौहान समेत अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहें। जिसमें निदेशक के द्वारा मुख्यअतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
 
मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने सभी का अभिन्दन करते हुए कहा कि जिस तरह  से  देश में नए तकनीकियाँ के आधार पर डिजिटल दुनिया में सुविधाओं का आगमन हो रहा है।  वैसे दुनिया में प्रदेश के लगभग सभी अस्पतालों में नई तकनीकियों को लेन का प्रयास किया जा रहा है।
आगे बताया कि इस चिकित्सालय में ई सुविधाओं के आने से अब मरीजों को ज्यादा परेशान हो की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ई सुविधाओं के जरिए मरीज घर बैठे ही नंबर लगा सकते है इतना ही नहीं वह अपने फोन पर  आने वाले नंबर के बारे में जान  सकेंगे ताकि उन हे काफी देर कर लाइन में खड़े होने की आवश्यकता न पड़े।
लोकापर्ण के बाद चिकित्सालय के निदेशक ने सभी अतिथिगणों का स्वागत करते हुये कहा कि आज कितना सौभग्य की बात है देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम बनी अटल विश्रामालय का लोकपर्ण स्वास्थ्य मंत्री के कमलों द्वारा हुआ। आगे बताया चिकित्सालय की सुविधाओं को लेकर बताया कि इस अस्पताल में नयी तकनीकियों के जरिये मरीजों के लिए ई सुविधा का इस्तमाल किया गया है जहा पर मरीज घर बैठे ही अपना नंबर लगवा सकते है।
नव निर्वाचित महिला मेयर संयुक्ता भाटिया ने सभी का अभिनन्द करते हुए कहा कि यहाँ की मेयर बनने व यही कि निवासी होने की वजह से मैं सभी का आभार प्रकट करती हूँ , आज यहाँ मेरे मेयर बनने के बाद पहली बार यहाँ पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मुझे। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाये गए स्वस्थ्ता अभियान के तहत मैँ इस नगर में सबसे पहले साफ सफाई पर ध्यान दे रही हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular