गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने से खफा यूथ कांग्रेस ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
1182

लखनऊ। गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में शनिवार को सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए हैं। युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर जा रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोका। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

यूथ कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने कहा कि गृहमंत्रालय और पीएमओ के इशारे पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी हटाई गयी है। इस घटना से ऐसा लग रहा है कि गृह मंत्रालय कोई साजिश रच रहा है।

पूरा हिन्दुस्तान इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का बलिदान देख चुका है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटा ली। युवा कांग्रेस नेता ने कहा, गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा दोनों सदनों से पास कानून के तहत मिल रही थी।

तौहीद सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को कांग्रेस नेताओं की एसपीजी सुरक्षा हटाने के लिए जवाब देना होगा। सरकार ने यदि एसपीजी सुरक्षा वापस नहीं की तो यूथ कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन करेगी और चक्का जाम कर देगी। हम पूरे उत्तर प्रदेश में जिलाधिकारियों का घेराव करेंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here