Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeयुवाओं उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य को...

युवाओं उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लो : रितेश

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी दौड़ में प्रतिभाग करते नगर विधायक।

मुरादाबाद। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प दौड़ रन फॉर स्वदेशी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के कथन उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लो को अपनाने का आह्वान किया।

सोमवार को स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। इस मौके पर पंचायत भवन में युवा एवं कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने संकल्प दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता का मार्ग अपनाने का आग्रह करते हुए कि इससे भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक कपिल नारंग ने कहा की स्वदेशी ही राष्ट्र प्रेम की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति है।

उन्होंने युवाओं से नौकरी का मोह त्याग कर उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने का आवाहन किया। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने कहा की यह युग स्वदेशी का युग है, जिस प्रकार वैश्विक परिदृश्य बदल रहा है स्वदेशी एवं उद्यमिता से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। भोजन, भाषा, भेष, एवं शिक्षा पद्धति स्वदेशी होनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भी स्वदेशी अपने की बात विभिन्न मंचों से करते रहे हैं, स्वाभिमान से जीने का रास्ता स्वावलंबन एवं स्वदेशी से ही निकलता है। दौड़ पंचायत भवन से प्रारंभ होकर इनकम टैक्स आॅफिस, पीली कोठी, अंबेडकर पार्क, जैन मंदिर से होकर जिगर मंच पर समाप्त हुई।

दौड़ में स्वदेशी समर्थक नारों की तख्तियां ले कर भारत माता की जय, आज के आनंद की जय विवेकानंद की, जब बाजार जाएंगे सामान स्वदेशी लायेंगे आदि के नारे लगाते हुए दौड़ रहे थे। समापन प्स्वदेशी संकल्प शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समन्वय प्रशांत शर्मा एवं नीरज सोलंकी ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, पार्षद विशाल सिंह गोलू, वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉ एके अग्रवाल, जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान, महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन, जिला संयोजक हिमांशु मेहरा, मीनू विज,अंशु, मीनू मल्होत्रा, राजीव चौहान, सोनिया प्रजापति, रेनू, सुगंधा ,पूनम गुप्ता, कशिश चौहान, सुनीता शर्मा नीरज वाल्मीकि, मेजर सुदेश भटनागर, डॉक्टर विशेष कुमार शर्मा, गौरव पांडे, राहुल प्रजापति ,विशाल शुक्ला, पंकज शर्मा, राजेश रस्तोगी, प्रदीप सक्सेना, राजेश पंडित आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular