मिनी पिकप डाला ने बाईक मे मारी टक्कर, पिता पुत्र घायल

0
8923

लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तिरिया प्रार्थमिक विद्यालय समीप हुआ हादसा

हरदोई।लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तिरिया प्रार्थमिक विद्यालय समीप तेज रफ्तार मिनी पिकप डाला वाहन ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे पिता पुत्र घायल हो गए।आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP-32-FG- 0598 लेकर पहुचे ईएमटी विवेक कुमार व पायलेट राजू ने पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन मे भर्ती कराया। जहा चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र कुमार ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

पिहानी थाना क्षेत्र के नरीखेड़ा निवासी विवेक उम्र 19 वर्ष अपने पिता रामप्रकाश के साथ अपनी बहन के लिए लड़का देखने बाईक से सोमवार दोपहर दो बजे लोनार थाना स्थिति एक गांव को जा रहे थे।इस दौरान लोनार थाना क्षेत्र मे जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तिरिया प्रार्थमिक विद्यालय समीप तेज रफ्तार मिनी पिकप डाला वाहन ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे पिता रामप्रकाश व पुत्र विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस UP-32-FG- 0598 लेकर पहुचे ईएमटी विवेक कुमार व पायलेट राजू ने पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन मे भर्ती कराया। जहा चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र कुमार ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here