Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeआदिवासी विरोधी है योगी सरकार

आदिवासी विरोधी है योगी सरकार

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो  जनपद सोनभद्र मे नगरीय निकाय चुनावो हेतु नगरीय निकायो के वार्डो की आरक्षण की स्थिति निर्धारित करते हुये निर्धारित आरक्षण की स्थिति पर आपत्ति एवं सूझाव मांगे गये है। जनपद सोनभद्र के नगरीय निकायो के वार्डो मे एक भी वार्ड आदिवासी समुदाय हेतु आरक्षित नही किये जाने पर कांग्रेस नेता अंकुश दूबे तथा आदिवासी नेता हरिनाथ खरवार ने योगी सरकार पर हमलावर होते हुये कहा है कि सुबे कि सरकार आदिवासी विरोधी है और स्वयंभु आदिवासी हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा तथा योगी सरकार का वास्तविक चेहरा अब सबके सामने आ गया है। उन्होने कहा है कि उनके द्वारा आदिवासी समुदाय हेतु वार्डो की सीट आरक्षित नही किये जाने के विरुध्द आपत्ति दर्ज कराई जायेगी तथा यदि आदिवासियो के लिये उनके हक के रुप मे निर्धारित सीटे आरक्षित नही की जाती है तो आन्दोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular