Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeEntertainmentDhurandhar:The Revenge में यामी गौतम के किरदार से उठा पर्दा, रणवीर सिंह...

Dhurandhar:The Revenge में यामी गौतम के किरदार से उठा पर्दा, रणवीर सिंह उर्फ ‘हमजा अली’ पर भारी पड़ेंगी हसीना?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में इस बार यामी गौतम की एंट्री होने जा रही हैं। ‘हक’ एक्ट्रेस आदित्य धर की फिल्म में क्या किरदार निभाएंगी, इसको लेकर एक लंबे समय से कंफ्यूजन थीं। हालांकि, अब उनके किरदार को लेकर एक हिंट मिल गई है। फिल्म में वह रणवीर सिंह की तरह खतरनाक एक्शन करते हुए दिखाई देंगी।

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद फैंस इसके सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रही स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के 18 मार्च वाले ‘पेड प्रीव्यू’ के बाद अब मूवी की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जहां एक तरफ रणवीर सिंह का ‘जसकीरत सिंह रंगी’ से ‘हमजा अली मजारी’ बनने तक का सफर दिखाया जाएगा, तो वहीं सेकंड पार्ट में यामी गौतम (Yami Gautam) की भी धमाकेदार एंट्री हो रही है। काफी समय से फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा था कि ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का किरदार क्या होगा, जिसको लेकर एक हिंट मिल गई है।

‘धुरंधर 2’ में ऐसा होगा यामी गौतम का किरदार?

‘न्यूज 18’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि यामी गौतम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बहुत ही इंटेंस किरदार अदा करने वाली हैं। वह फिल्म में एक एजेंट बनकर ‘हॉस्पिटल के एक सीक्वेंस’ में जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से उनके किरदार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फैंस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर रणवीर सिंह का किरदार ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ वाले ‘जसकीरत सिंह रंगी’ का है, तो क्या यामी गौतम भी फिल्म में अपनी रॉ (RAW) एजेंट ‘पल्लवी शर्मा’ का किरदार ही दोहराएंगी या फिर वे किसी नए अवतार में दिखेंगी? अगर वह अपने पुराने एजेंट वाले किरदार को ही आगे बढ़ाती हैं, तो एक्शन सीक्वेंस में वे रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर देती नजर आ सकती हैं।

19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’

‘धुरंधर’ के बाद तुरंत ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज करने की मेकर्स की रणनीति काफी असरदार साबित हुई है। फैंस को लंबा इंतजार न करवाते हुए सिर्फ 2 महीने के भीतर ही इसके दूसरे पार्ट को रिलीज करने के निर्णय से फिल्म का बज लगातार बना रहा। इसी का नतीजा है कि वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में मूवी ने 60 करोड़ रुपये के आसपास की शानदार कमाई कर ली है।

‘धुरंधर 2’ अगले हफ्ते गुरुवार, 19 मार्च को ईद के खास अवसर पर रिलीज हो रही है। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह और यामी गौतम के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular