मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
सिद्धार्थनगर। जनपद के विकास खण्ड लोटन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. संजय कुमार शुक्ल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सिकरी बाजार स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
स्वागत करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष दृगनरायण सिंह,कृष्ण दत्त त्रिपाठी, भवानी शंकर पाण्डेय, श्याम नंदन लोधी, विनोद मिश्रा, दिनेश पाण्डेय,रामबेलाश मौर्या, बबलू पाण्डेय, रुद्रनरायण पाण्डेय, शिवकुमार, गंगाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को मिलकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा।





