Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeनारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगी नई पहचान : डॉ....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगी नई पहचान : डॉ. अनीता मिश्रा।

शिक्षा और सोच में बदलाव के बिना नहीं मिलेगा योजनाओं का पूरा लाभ

गोण्डा । नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिले की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनीता मिश्रा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से देश की आधी आबादी को मजबूत आवाज मिलेगी और उनके सपनों को नई दिशा प्राप्त होगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे उनका सशक्तिकरण हुआ है, लेकिन यदि महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तो वे इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगी। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और महिलाओं के प्रति अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अब तक यह धारणा रही है कि महिलाएं राजनीति में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकतीं, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। महिलाएं जब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी तो वे अधिक संवेदनशील और जनहितकारी नीतियां एवं कानून बनाएंगी, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से महिलाओं की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। जो महिलाएं अब तक केवल परिवार और घर तक सीमित थीं, वे अब जिले, विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों की जिम्मेदारी भी निभाएंगी।

ऐसे में महिलाओं को इस अवसर का स्वागत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक महिला, जो परिवार की जिम्मेदारियों को संभालती है, देश और प्रदेश के लिए निर्णय लेगी, तो उसमें संवेदनशीलता और सभी के हितों का समावेश होगा। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला आरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसके प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज को संतुलित दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular