इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान भवन,नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सुनाया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं,प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों,अध्यापिकाओं, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गंभीरता एवं उत्साहपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री द्वारा अपने संबोधन में नारी शक्ति के सम्मान,उनकी निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया गया।उन्होंने *महिलाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवन्तनगर सुश्री आयुषी सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा,साइबर अपराधों से बचाव,हेल्पलाइन नंबरों (112/1090/181)की जानकारी एवं सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुश्री निर्मला,प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





