HomeUttar PradeshLalitpurमहिला शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता’

ललितपुर। महिला शिक्षक संघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की गयी। इस दौरान महिला पदाधिकारियों ने नववर्ष की शुभकामनायें दी। जिलाध्यक्ष आरती सिंह कुशवाहा ने संघ के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना के विषय में अवगत कराया। संघ द्वारा पदोन्नति के लिए ब्लाक बार रिक्त पदों की संख्या की सूची एवं शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने कहा कि शीघ्र ही पदोन्नति के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी-अपनी आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए मौका भी दिया जायेगा। जिससे शीघ्र ही उसका निस्तारण किया जा सकेगा। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष आरती सिंह कुशवाहा, महामंत्री अंजूलता कुशवाहा, उपाध्यक्ष रितु रिछारिया, शशिलता राठौर, मंत्री मामता कबीरपंथी, संयुक्त मंत्री रजनी ओझा, संगठन मंत्री बबीता रिछारिया, कोषाध्यक्ष रंजना पाठक, मीडिया प्रभारी सुखदा अग्निहोत्री मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular