HomeUttar PradeshHamirpurआवास व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महिलाओं ने...

आवास व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन।

मौदहा हमीरपुर।विकास खण्ड के जिम्मेदारों द्वारा जल्दबाजी में आंकड़ों में बाजीगरी कर जिले को तो ओडीएफ घोषित कर दिया लेकिन ओडीएफ जिले की सच्चाई की परतें भी अब खुलने लगी हैं जिसको लेकर जिम्मेदारों ने मौन धारण कर लिया है।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर शौचालय देश में प्रमुखता से चलाई जा रही हैं लेकिन महिलाओं ने दोनों बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज होकर तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें जांच के बाद उन्हें योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा निवासी तबस्सुम बानो के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन महिलाओं ने तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय का लाभ नहीं मिलने की बात कही साथ ही महिलाओं ने बताया कि उनके कच्चे मकान बने हुए हैं जिसकी जांच के बाद उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए।यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिले को ओडीएफ घोषित करने वाले अधिकारियों की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।इस दौरान रानी देवी, जीनत,इमराना बानो, मनिया,शामीना बानो अनुसुइया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular