HomeUttar PradeshLalitpurनारी पुरुषों के साथ मिलकर स्वस्थ समाज के निर्माण में निभा रही...

नारी पुरुषों के साथ मिलकर स्वस्थ समाज के निर्माण में निभा रही है अपनी महत्वपूर्ण भूमिका : जयेश बादल

अवधनामा संवाददाता

सेमिनार में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया

ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसी के पंचायत भवन में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और कनक जन कल्याण समिति द्वारा जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान की ओर से महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
जखौरा विकास खंड की बांसी पंचायत में 28 फरबरी को इस साल के थीम इन्वेस्ट इन वीमेन एक्सलेरेट प्रोग्रेस यानी महिलाओं में निवेश करें और प्रगति में तेजी लाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सौ से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर बांसी की ग्राम प्रधान भी मौजूद रहीं। जिसमें महिलाओं ने अपने क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्था कनक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेश बादल ने कहा कि मातृ शक्ति किसी से कम नहीं है। आज नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान मिला है। ऋषि मुनियों ने भी कहा है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। नारी शक्ति किसी से भी कम नहीं है। महिलाएं घर के साथ समाज निर्माण में अपना पूरा सहयोग कर रही है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। पुरुष व महिला दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। महिला का स्थान आज से नहीं आदिकाल से श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न केवल महिला सशक्तिकरण बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, समान पोषण, महिलाओं को सशक्त बनाना, आत्मनिर्भर बनाने पर भी अपने विचार रखे। मुख्य अथिति ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमदेवी झा ने महिलाओं को उनसे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत के विकास में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया। गांवों में सुरक्षित वातावरण बनाने पर जोर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किशन झा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है। स्वयं सहायता समूह की महिला प्रमुखों ने भी अपने अनुभव साझा किये। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में महिलाओं की भागीदारी के अलावा महिलाओं की सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलु हिंसा आदि मुद्दों पर भी महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संगीता मास्टर ट्रेनर स्वच्छ भारत अभियान, पूजा, महेंद्र, रोहित, स्वास्तिक, गीता झा, रचना, रानी, सपना, ज्योति, नैंसी, ममता, कविता आदि एसएचजी की महिलाओं सहित जसवंत सिंह, लक्ष्मीकांत नामदेव आदि अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular