Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeMarqueeमणिपुर में महिला की हत्या, चेहरे पर गोलियां मारीं

मणिपुर में महिला की हत्या, चेहरे पर गोलियां मारीं

भीड़ ने ट्रकों में आग लगाई; 10 दिन पहले स्कूल के बाहर महिला को गोली मारी थी

इंफाल। मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो रही है। शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले में एक महिला की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कुछ हथियारबंद लोग सावोमबुंग इलाके में आए और उन्होंने 50 साल की एक महिला का चेहरा गोलियों से भून दिया।
घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, महिला मरिंग नगा समुदाय से थी। 10 दिन पहले 6 जुलाई को मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में ऐसी घटना सामने आई थी। जब स्कूल के बाहर एक महिला को गोली मार दी गई थी।
शनिवार को मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में तीन खाली ट्रकों में आग लगा दी गई। यह घटना सेकमाई थाना क्षेत्र के अवांग सेकमाई इलाके में हुई। यह मणिपुर हिंसा की 11 जून की तस्वीर है। इसमें कुकी समुदाय के घर जलते हुए दिख रहे हैं।
हिंसा में 150 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल
मणिपुर में पिछले 75 दिनों से कुकी और मैतेई समुदाय के एक-दूसरे के खिलाफ हथियार लेकर खड़े हैं। पीटीआई के मुताबिक, हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।
आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 36 हजार सुरक्षाकर्मी और 40 आईपीएस तैनात किए गए हैं। राहुल गांधी ने 29-30 जून को मणिपुर का दौरा किया था। वहां रिलीफ कैंप में लोगों से मुलाकात की थी।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए पीएम की चुप्पी पर निशाना साधा। राहुल ने लिखा, मणिपुर जल रहा। यूरोपियन संसद ने भी भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की। पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। राफेल ने पीएम को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।
राहुल के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया। स्मृति ने राहुल को राजवंश का हारा हुआ व्यक्ति बताया। ईरानी लिखती हैं, एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है।
जब हमारे प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो राजवंश का वह हारा हुआ व्यक्ति भारत का मजाक उड़ाता है। लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। स्मृति के बयान पर कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा, स्मृति जी पीएम से कहिए इस पर बात करें। प्रधानमंत्री दुनिया भर में घूम रहे हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर एक मिनट भी बात नहीं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular