HomeUttar PradeshDevbandएकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं : विजय कश्यप

एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं : विजय कश्यप

अवधनामा संवाददाता

गांव चंदेना पहुंच स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

देवबंद। (Deoband) उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री विजय कश्यप ने पंचायत चुनाव विस चुनाव की रिहर्सल हैं कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करें।
मंगलवार को गांव चंदेना कोली पहुंचे राजस्व, बाढ़ एवं राहत मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की तसवीर बदल दी है। भाजपा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है इसका लक्ष्य देश को अमीर बनाना है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं चला रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। अध्यक्षता यशपाल सिंह और संचालन विपिन आर्य ने किया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कंवरपाल सिंह, हरपाल सिंह, मान सिंह सैनी, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र कश्यप, ठाकुर अनिल सिंह, नाथीराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular