नगर निगम का 9वें दिन भी जारी सैनिटाइजर अभियान

0
85
Sanitizer campaign continues on 9th day of Municipal Corporation
अवधनामा संवाददाता
अलीगढ। (Aligarh) महानगर के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल सहित लगभग 55 स्थानों पर  चला नगर निगम अभियान- कोविड पॉजीटिव मिलने पर नगर निगम ने लिया एक्शन
अलीगढ़ में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रयासरत नगर निगम द्वारा 5 अप्रैल से संपूर्ण नगर को सैनिटाइज कराने के लिए चलाया जा रहा अभियान 9वें दिन भी जारी रहा
मंगलवार को नगर निगम द्वारा अलीगढ़ जंक्शन मसूदाबाद बस स्टैंड गांधी पार्क बस स्टैंड दीवानी कचहरी के अंदर मैरिस रोड अंबेडकर पार्क रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर कावेरी रमेश विहार ज्ञान सरोवर कॉलोनी नगला तिकोना रोड जामा मस्जिद ऊपरकोट चंदन शहीद रोड बनिया पाड़ा जंगल गढ़ी देहली गेट चरकवालान डबल टंकी सासनी गेट लोधी विहार आगरा रोड लोधी पुरम वैष्णो पुरम पंच नगरी नौरंगाबाद छावनी डोरी नगर कल्याण पुरम हाथरस अड्डा अचल के चारों ओर के अभियान चलाया गया।
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया अलीगढ़ नगर निगम कोरोना के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए जी जान से जुड़ा हुआ है कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here