Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसमाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष की धर्मपत्नी का निधन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष की धर्मपत्नी का निधन

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्व० कैलाश यादव की धर्मपत्नी श्रीमती माया देवी का गुरुवार को निधन हो गया। 70 वर्ष की आयु में अपने चकभाई खां (चकिया) स्थित आवास पर आज दोपहर को अंतिम सांस ली। श्रीमती माया देवी के निधन की खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार तमसा नदी के किनारे स्थित घाट पर किया गया। उनको मुखाग्नि स्वर्गीय कैलाश यादव के छोटे भाई कृष्णानंद यादव ने दी। सपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव गुड्डू ने कहा कि श्रीमती माया देवी बहुत ही सभ्य, शालीन, विनम्र एवं साहसी महिला थी। उस परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमती माया देवी के निधन की खबर सुनते ही उनके घर पर शोक प्रकट करने के लिए जनपद के सभी राजनीतिक दलों के लोगों का तांता लग गया।
शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, नंदकिशोर यादव पूर्व सांसद, राजेश यादव, लालू यादव, कैलाश यादव, उमेश यादव, रामदुलार राजभर पूर्व मंत्री, भोला यादव, केदार यादव झंडा वाला, जितेंद्र यादव, प्रशांत कुमार यादव, बबीता चौहान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular