Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपति से विवाद होने के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

अवधनामा संवाददाता

मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा गौरी में एक नवविवाहिता ने घर के अंदर पति से झगड़ने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है।
अतरैया ग्राम पंचायत के मजरा गौरी निवासी मंगल सविता कस्बे में बाल काटने की दुकान खोल रखी है और रोजाना गांव से आता जाता है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी कमला से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के वह अपनी पत्नी कमला 22 वर्ष के साथ परिवार से अलग रहने लगा था। मंगलवार की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था और किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जब पति शराब के नशे में सो गया तो पत्नी ने उसी कमरे में पंखे के लिए लगे पाइप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नींद खुलने पर पत्नी को फंदे से लटकता देखकर परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता चंद्रभान सविता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular