Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeLucknowहर अपराध में अपराधी सपा का ही क्यों होता है: योगी आदित्यनाथ

हर अपराध में अपराधी सपा का ही क्यों होता है: योगी आदित्यनाथ

Why SP is the culprit in every crime: Yogi Adityanath

लखनऊ(Lucknow)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने बुधवार (Wednesday) को विधानसभा को संबोधित करते हुए हाथरस हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में आरोपी सपा का निकला। आखिर किसी भी अपराध में शामिल हर अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है। उन्होंने कहा कि हाथरस में आज सपा की एक रैली है जिसके पोस्टर उसी आरोपी द्वारा लगाए गए हैं जो कि हाथरस हत्याकांड में आरोपी है।

इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने हाथरस हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार (Tuesday) को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (CM Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर निशाना साधा था।

आपको बता दें कि सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब ढाई साल पहले किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गौरव ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। अब गौरव इस मुकदमे को वापस लेने और उनकी छोटी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, किसान के नाराज परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह उनको राजी किया। आधी रात को ही पुलिस-प्रशासन ने आनन फानन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार (Tuesday) को भतीजे ने मुखाग्नि दी। गांव और परिवार का माहौल गमगीन है। दूसरी ओर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हाथरस पुलिस ने आरोपी गौरव सोंगरा (Gaurav Songra)  पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अन्य दो आरोपियों पर भी पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने गन्ना किसानों को किए गए भुगतान की भी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular