Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhकिसान ने क्यों की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

किसान ने क्यों की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Why did the farmer commit suicide, know the whole matter

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़ । (Azamgarh) कई बैंकों से लिए गए कर्ज की अदायगी न कर पाने से परेशान अधेड़ किसान ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव की है।

दीदारगंज क्षेत्र के करुई ग्राम निवासी 55 वर्षीय बेचन यादव पुत्र स्व. राम दुलार यादव बीते मंगलवार को दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला और फिर उसी दिन रात में अपने घर वापस लौट आया। कर्ज के चलते हमेशा गुमसुम रहने वाले बेचन ने गुरुवार की रात घर से लगभग 300 मीटर दूर गांव के पश्चिमी सिवान में आम के पेड़ से लूंगी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण पेड़ पर झूल रहे शव को देख दंग रह गए। इसकी जानकारी पाकर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बेचन व उसकी पत्नी सुशीला यादव ने कई बैंकों से कर्ज ले रखा था। कर्ज की अदायगी में उसने अपनी काफी जमीन भी बेच दी थी। इसके बाद भी आर्थिक तंगी होने के कारण वह हमेशा परेशान रहता था। संभवत इसी के चलते उसने मौत का वरण कर कर लिया। मृतक के 3 पुत्र बताए गए हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव के लोग भी सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular