Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeEntertainment'हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल को क्यों दी...

‘हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल को क्यों दी वार्निंग?’

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी चर्चा में बनी हुई है। रविवार को कपल ने मुंबई में वेडिंग की। जहां लगभग पूरा बॉलीवुड सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को आशीर्वाद देने पहुंचा। इनमें रैपर हनी सिंह भी घराती बनकर शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दूल्हे को वार्निंग देते हुए नजर आए।

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियो छाए हुए हैं। शादी में कई नामी सितारे भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। इनमें पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह का नाम भी शामिल है।

सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह अच्छे दोस्त हैं, दोनों साथ में काम भी किया है। ऐसे में सिंगर दोस्त की शादी पर बेहद खुश नजर आए। हालांकि, उन्होंने जहीर इकबाल को वॉर्निंग भी दी।

हनी सिंह ने दी जहीर इकबाल को वार्निंग

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से जब हनी सिंह बाहर निकल रहे थे, तब उनकी मुलाकात पैपराजी से हुई। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने जहीर इकबाल को देख लेने की भी धमकी दी। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

सोनाक्षी की शादी पर हनी मे तोड़ा ये नियम

पैपराजी ने हनी सिंह से पूछा कि क्या उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की शादी में दारू पी। इस पर रैपर ने कहा, “सच बताऊं, आज मैं इतना खुश था… मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी है। लेकिन आज मैंने बहुत शराब पी है। मेरी मम्मी यह वीडियो देखेंगी तो मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन मैंने बहुत दारू पी है आज।”

क्यों जहीर इकबाल को दी धमकी ?

सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने आगे कहा, “मैं बहुत खुश हूं, मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज। उसे बहुत अच्छा इंसान मिला है। जहीर एक प्यारा लड़का है, मैं उससे तीन साल पहले मिला था। मुझे उम्मीद है कि वो उसे (सोनाक्षी सिन्हा) खुश रखोगे। नहीं तो हम देख लेंगे उसको।”

सोनाक्षी और जहीर का रिलेशनशिप

सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से जहीर इकबाल को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस हाल ही में कपलि शर्मा के शो में अपनी वेब सीरीज हीरामंडी का प्रमोशन करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने शादी के सवाल पर कहा था कि उन्हें शादी करने की बेहद जल्दी है। इसके कुछ हफ्ते बाद ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular