टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं।
टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गुरुवार दोपहर पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे। 14 मार्च को वह अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे।
लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित होटल सेवॉय में शुक्रवार और शनिवार को शादी की रस्में होनी हैं। कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी। नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे। हालांकि, विश्व कप के कारण शादी को स्थगित करना पड़ा था।
रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा। इसमें क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआई से जुड़े लोग शिरकत कर सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने की भी खबर है। इस बीच आइए जानते हैं कि कुलदीप यादव की वंशिका चड्ढा कौन हैं?
बचपन की दोस्त हैं वंशिका
वंशिका चड्ढा क्रिकेटर कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं। दोनों कानपुर के निवासी है और उनके घर की दूसरी 3 किमी है। कुलदीप जहां लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, वहीं वंशिका श्याम नगर में रहती हैं। दोनों की दोस्ती अब 7 जन्मों के बंधन में बंधने जा रही है। वंशिका ने मेलबर्न से पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं।
खबरों के अनुसार, वे प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर हैं। वंशिका यादव लाइमलाइट से दूर रही हैं। उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक सफल करियर बनाया है और इंटरनेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप की सबसे बड़ी सहारा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर या सुर्खियों में कम ही नजर आती हैं।
विश्व कप खेले कुलदीप
कुलदीप यादव हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में खेलते नजर आए थे। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। इस मैच में उन्होंने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। कुलदीप के करियर की बात करें तो उन्होंने 17 टेस्ट में 76 विकेट चटकाए हैं। 120 वनडे में कुलदीप के नाम 194 विकेट हैं। साथ ही 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चाइनामैन गेंदबाज ने 95 शिकार किए हैं।





