Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeसारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा...!

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा…!

 

– सदर विधायक के नेतृत्व में खुरहण्ड से निकाली गई तिरंगा जनजागरण यात्रा
– हजारों बाइक सवारों ने रैली के दौरान लहराया तिरंगा झंडा, जमकर नारेबाजी
– राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा का हुआ समापन
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में उनके आवास से तिरंगा यात्रा रवाना हुई। हजारों बाइक सवार हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां-वहां देशभक्ति की लहर दौड़ गई। रास्ते में लोग सड़क किनारे खड़े होकर तिरंगा यात्रा का इस्तकबाल कर रहे थे। भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा जीआईसी ग्राउण्ड पहुंची। वहां पर रैली का समापन किया गया।
सुबह से ही सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के खुरहंड स्थित आवास में लोगों का जुटना शुरू हो गया था। हजारों लोगों के इकट्ठा हो जाने के बाद सदर विधायक खुद बुलेट बाइक में सवार हुए और तिरंगा यात्रा खुरहंड से मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। तिरंगा जन जागरण यात्रा में शामिल हजारों लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही तिरंगे की शान में गीत भी गुंजायमान हो रहे थे। सदर विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा भ्रमण करते हुए शहर की गलियो में पहुंची तो जाम की स्थिति बन गई। तिरंगा यात्रा लगातार आगे बढ़ती रही और जीआईसी ग्राउंड पहुंची। शहर में तिरंगा यात्रा पहुंची तो लोग देशभक्ति के गीत गुनगुना उठे और अमृत महोत्सव सफल नजर आया। जीआईसी ग्राउंड पहुंचने के बाद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रैली समापन की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular