Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaहम भाग्यशाली हैं, जो हमें रामलला का दर्शन मिलाःकेएस ईश्वरप्पा

हम भाग्यशाली हैं, जो हमें रामलला का दर्शन मिलाःकेएस ईश्वरप्पा

अवधनामा संवाददाता

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा नेताओं के साथ अयोध्या में किया दर्शन-पूजन

अयोध्या। कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा गुरुवार को भाजपा की 18 लोगों की टीम संग अयोध्या पहुंचे। यहां सभी ने अपने परिवारीजनों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने कहा, “हनुमान के जन्म स्थान से भगवान प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर आया हूं। हम सभी भाग्यशाली हैं, जो हमें भगवान रामलला का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।
मह्रर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा ने कहा,” नए मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, इस बात की हम लोगों को बहुत खुशी है। पहले अयोध्या में कुछ भी नहीं था, लेकिन अब यहां बहुत कुछ है। एयरपोर्ट देखने से ही मालूम पड़ता है कि अयोध्या बहुत बदल गई है। हमारे जीवित रहते भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर कर्नाटक से आए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही आना चाहता था। अयोध्या में बहुत भीड़ थी, इसलिए नहीं आ पाया और अब भगवान राम लला दर्शन करने आया हूं।
एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत
पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा 11 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका और उनके साथ आए 18 सदस्यों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यहां से वे राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि पहुंचकर सभी ने राम लला का दर्शन पूजन किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कर्नाटक से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular