HomeMarqueeमूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुआ जल भराव

मूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुआ जल भराव

अमेठी।जिले में पिछले दो दिन से रिमझिम बारिश हो रही है गुरुवार देर शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे तक जारी रही। भीषण बारिश के दरमियान जगह-जगह जल भराव हो गए क्षतिग्रस्त सडकें तालाब की शक्ल में दिखाई देने लगी हैं। अमेठी नगर पंचायत की कुछ गलियां भी जल भराव की चपेट में हैं।ककवा मार्ग जगह-जगह तालाब की शक्ल में तब्दील दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के व्यस्ततम मार्गों में से एक ककवा मार्ग जो अमेठी को सीधा कानपुर से जोड़ता है ओवर ब्रिज के बाद से जगह-जगह ध्वस्त होकर तालाब की शक्ल में दिखाई दे रहा है।

मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए आवागमन में भारी मुसीबत बने हैं। इस मार्ग की दशा के प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिले के संबंधित अधिकारी पूरी तरह उदासीन हैं। इस बने गड्ढों को भरने के लिए पिछले दिनों इसमें बड़ी-बड़ी गिट्टियों को डालकर काम किया गया लेकिन ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण दो-तीन दिन बाद फिर गड्ढे तैयार हो गए इस मार्ग की दशा पिछले कई वर्षों से वन विभाग के पास से लेकर पुलिस लाइन तक काफी दयनीय बनी हुई है। वही चौड़ीकरण हो रहे अमेठी गौरीगंज मार्ग पर भी यात्रा करना इस समय बरसात के समय में दुष्कर्ष कार्य साबित हो रहा है। ग्रामीण अंचल की ध्वस्त सड़कों पर भी आवागमन लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

बरसात के समय में कई गांव मुख्य मार्गो से लगभग कटे दिखाई देते हैं कारण कि उनको जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की दशा बिल्कुल दयनीय हो गई है। विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार और जनप्रतिनिधि की सच्चाई ध्वस्त संपर्क उजागर कर रहे हैं। दूसरी और हुई भीषण बारिश खेती किसानी के लिए विशेष लाभप्रद साबित हो रही है खेतों में पानी भरने से किसान मुदित नजर आ रहे हैं। दक्षिणी क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण लोगों को जल भराव की समस्या से ज्यादा गुजरना पड़ रहा है।बहरहाल लगातार हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है और किसान मुदित नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular