HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarदुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे मुकदमा दर्ज

दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकरनगर। विदेश भेजने और दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने के मामले में मालीपुर पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक नामजद व तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मालीपुर थाना क्षेत्र के रुदौली माफी गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र चंद्रमोहन ने सिविल जज प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मुंबई में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। वहीं उसकी पहचान जौनपुर जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कांधापुर गांव निवासी रमजान अली पुत्र कमालुद्दीन से हुई।

आरोप है कि 19 नवंबर 2024 को रमजान अली एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर आया और दुबई में तीन से चार गुना अधिक वेतन वाली नौकरी का लालच देकर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल तीन लाख रुपये आरोपितों को दे दिए।

पीड़ित के अनुसार, मई 2026 में रमजान अली ने व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ भेजकर उसे वीजा बताया और कहा कि 9 जून को दुबई जाना है। बाद में शेष डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए गए, लेकिन न तो विदेश भेजा गया और न ही कोई संपर्क किया गया।

शक होने पर पीड़ित ने ईमेल के माध्यम से वीजा का सत्यापन कराया, जिसमें वह फर्जी और कूटरचित पाया गया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली।

अदालत के आदेश पर मालीपुर पुलिस ने रमजान अली समेत एक ज्ञात व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालीपुर थाना अध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular