HomeItawaवार्ड वासियों ने किया सभासद शफी अहमद बालक का स्वागत

वार्ड वासियों ने किया सभासद शफी अहमद बालक का स्वागत

इटावा। उर्दू मोहल्ला वार्ड के निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक का रविवार को योगेंद्र कुमार सक्सेना एड.के आवास पर वार्ड वासियों द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।योगेंद्र कुमार सक्सेना एड.ने कहा कि शफी अहमद बालक ने इससे पूर्व भी सभासद रहते वार्ड का खूब विकास कराया और पुनःसभासद बनने के बाद वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।सभासद शफी अहमद बालक ने स्वागत समारोह के दौरान कहा कि नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता के सहयोग से वार्ड के विकास को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर कराएंगे।

वार्ड के लोगों की समस्याओं के लिये हम सदैव तैयार रहेंगे।इस अवसर पर राकेश पचौरी,सना उल्ला बेग,पंचम सिंह यादव, बलवीर यादव एड.,अब्दुल जब्बार, इरशाद खान,रज्जाक अब्बासी,नजमुल, परवेज अख्तर,अनीस अंसारी,फहीम वारिस,कामरान खान,जफर अली, तनवीर अंसारी,इफ्तिखार मेव,शकील अंसारी,बाबुल यादव,बब्लू यादव,विककी दिवाकर आदि ने सभासद शफी अहमद के फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular