बांसी सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय रवाना किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह सफलता प्राप्त की गई।सोमवार को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 20/2026, धारा 69, 61(2)ख बी.एन.एस. (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त को खुटहना बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है।
गिरफ्तार अभियुक्त बैजनाथ पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम पैड़ीखुर्द, थाना शिवनगर डिड़ई, जनपद सिद्धार्थनगर।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे
उ.नि. हरेन्द्र प्रसाद यादव,मुख्य आरक्षी संदीप यादव,आरक्षी प्रमोद यादव समील रहे।पुलिस प्रशासन महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए निरंतर कटिबद्ध है।





