Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र...

मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए: डा0एचबी सिंह

अवधनामा संवाददाता

अयोध्याधाम। मतदाता जागरूता अभियान के तहत अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहर के रीड गंज स्थित ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एच बी सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय डॉक्टर एच बी सिंह ने कहा कि मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए
ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर जावेद अख्तर ने कहा कि मतदान करके लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सकता है उसके लिए हम सबको बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है
साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सीताराम अग्रवाल ने कहा कि हर भारतीय को मतदान के अधिकार पर गर्व होना चाहिए
ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह ने कहा कि मतदाताओं को देश हित के लिए निश्चित मतदान करना चाहिए
ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भारती सिंह एडवोकेट ने कहा कि कार्यपालिका न्यायपालिका विधायिका पत्रकारिता चारों स्तंभ हमारे लोकतंत्र को मजबूत की प्रदान किए खड़े हुए हैं हमें गर्व है हमारे लोकतंत्र पर हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमारे संविधान निर्माता पर गर्व है
अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा ने कहा कि सभी देशवासियों को 100% मतदान करने की आवश्यकता है भारत सरकार को भी 100% मतदान करने के लिए एक कड़े कानून बनाने की आवश्यकता है जो मतदान न करें उसको सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए ट्रस्ट के महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा ने कहा कि अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट मतदाता जागरूकता अभियान के लिए कई स्थानों पर गोष्ठी आयोजित करेगा और मतदाताओं से मतदान की अपील करेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट की संरक्षक व केटीपब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम सिंह उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी उपाध्यक्ष मंजूर खान उपाध्यक्ष भारती सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष सचिन सरीन उपाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष एकता टंडन ट्रस्ट के सचिव पवन जायसवाल आरती शुक्ला ट्रस्ट के सदस्य विक्रम प्रताप सिंह उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा व संचालन ट्रस्ट के महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा ने किया तथा आए हुए लोगों का आभार ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य विक्रम प्रताप सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular