Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल में विंध्याचल प्रीमियर लीग का किया गया उदघाटन

एनटीपीसी विंध्याचल में विंध्याचल प्रीमियर लीग का किया गया उदघाटन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी विंध्याचल के नगर परिसर स्थित एन एच 3 ग्राउंड में स्पोर्ट्स काउंसिल विंध्यनगर के सहयोग से विंध्याचल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09.05.2023 से दिनांक 25.05.2023 तक किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 08.05.2023 को मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री सुभाष चन्द्र नायक द्वारा किया गया साथ ही मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री ई सत्य फनी कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस प्रतियोगिता में टोटल 10 टीमें भाग ले रही है, जिसमें 07 टीमें बड़ों के लिए एवं 03 टीमें बच्चों के भाग ले रही है।
प्रतियोगिता का उदघाटन मैच ब्लैक कैप एवं स्ट्रोम राइडर टीम के बीच खेला गया। यह मैच टोटल 10 ओवर का था। सर्वप्रथम स्ट्रोम राइडर टीम नें 10 ओवर में 118 रन बनाया वहीं ब्लैक कैप टीम नें 10 ओवर में 79 रन बनाकर अपना प्रदर्शन किया। इस तरह प्रतियोगिता के प्रथम मैच में स्ट्रोम राइडर की टीम विजयी रही। इस टूर्नामेंट में रेहान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, जिसमें उसने 50+ स्कोर किया। इसके साथ ही किड्स टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तीन टीमें भाग लेंगी।
इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधगण के साथ साथ स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्यगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular