Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurगरीब की भूमि हड़पने वाले मनबढ़ के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

गरीब की भूमि हड़पने वाले मनबढ़ के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भरसाड टोला गोपालपुर के ग्रामीणों ने गरीब की भूमि हड़पने वाले मनबढ़ के खिलाफ करीब दो दर्जन की संख्या मे ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। और उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नन्दन तिवारी को ज्ञापन सौप कर मनबढ के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने कहा कि गाटा संख्या 140 सह संक्रिणीय भूमि है। उसी का फ़ायदा उठाकर मनबढ़ भूमि हड़पना कोछा रहे है। घारा 24 के आदेश के बाद मनबढ़ राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को गुमराह कर रहा है। जब भूमि सीमांकन करने के लिए राजस्व टीम जाती है तो मनबढ़ मारपीट फौजदारी पर आमादा हो जा रहा है। प्रशासन से मांग है की भूमि को सीमांकन कराकर गरीबो को न्याय दिलाया जाय।

प्रदर्शन करने वालो मे प्रहलाद, बासमती, जवाहिर, परमहंस, शोभा देवी, गुड्डी, कर्मदानी, रामनयन, गौरी , शनकर, गुडू यादव, संदीप यादव, सहित अनेक ग्रामीणों मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular