जलालपुर।अम्बेडकरनगर जलालपुर तहसील सभागार में अवकाश के बाद सोमवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 57 फरियादियों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इनमें से 7 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थनापत्र संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किए गए इस दौरान कमलेश कुमार निवासी अजमलपुर ने शिकायत किया कि उस की पट्टे की जमीन औद्योगिक गलियारे में आयी है जमीन का दो वर्षों से नहीं हुआ।
नेवादा निवासी रामभरत ने घरौंदी की जमीन पर जबरन खड़ंजा लगाए जाने की शिकायत की।वहीं ग्राम पंचायत रामपुर दुबे में अवरुद्ध मार्ग को बहाल करवाने की मांग ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने किया।
उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार गरिमा भार्गव, सीओ अनूप कुमार सिंह,कोतवला संतोष कुमार सिंह, एसओ कटका प्रेमचंद,एसओ जैतपुर राजेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





