HomeMarqueeग्राम पंचायत खंनुवा की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव तथा संक्रामक रोग पनपने...

ग्राम पंचायत खंनुवा की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव तथा संक्रामक रोग पनपने की आशंका से ग्रामीणों में नाराजगी

उरई (जालौन)। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खंनुवा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव की कई गलियों में नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बरसात का मौसम नजदीक होने के बावजूद नाली-नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई है, जिससे जलभराव की स्थिति बनने की आशंका बढ़ गई है।गंदगी के चलते मच्छरो का प्रकोप बढ रहा है जिसके चलते संक्रामक रोगो पनपने की आशंका से ग्रामीणों मे दहशत व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में दो-दो सफाई कर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद गांव में नियमित सफाई नहीं हो रही है। गंदगी और नालियों के जाम होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण रशीद मंसूरी, कल्लू खां, अवनीश, आशीष सहित अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार कराने तथा तैनात सफाई कर्मियों को नियमित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular