Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeItawaवीर सेनानियों को उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मानित

वीर सेनानियों को उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया सम्मानित

इटावा। पूरे देश में शौर्य यात्राएं तिरंगा यात्राएं निकालकर वीर सैनिकों का उत्साह वर्धन करते हुए उनका सम्मान किया जा रहा है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कारगिल विजेता हवलदार श्यामवीर सिंह का पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से लादकर सम्मान किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है आज पूरा देश सैनिकों की वीर गाथा गा रहा है और उनका जगह-जगह उत्साह वर्धन के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर सम्मान कर रहा है।

शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि हवलदार श्यामवीर सिंह ने कारगिल वॉर में 1999 में टाइगर हिल पर डटकर मुकाबला किया था आज उनका सम्मान करके उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वीर सैनिकों का सम्मान कर रहा है।इस अवसर पर जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला महामंत्री रमेश यादव जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे रमेश जैन शहर उपाध्यक्ष सीटू यादव युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे आशीष दत्त तिवारी गोविंद कृष्णा भदोरिया विकास यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular