Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeजवाहर बाग कांड की वर्षी पर पुलिस लाईन में दी गई जाबाज...

जवाहर बाग कांड की वर्षी पर पुलिस लाईन में दी गई जाबाज सूरमाओं को श्रद्धांजलि

दिनेश पंकज मथुरा। समाजवादी सरकार के कालखंड में मथुरा में हुआ चर्चित कांड आज तक मथुरा के लोगों के दिलों से नहीं भुलाया जा रहा जिसने भी वो मंजर अपनी आंखों से देख उसे कई रातों तक नींद नहीं आई उस भयानक कांड में पुलिस प्रशासन ने अपने दो जाबाज सूरमाओं की शहादत देकर उस आतंक का सफाया किया।

मथुरा के जवाहर बाग में रामबृक्ष यादव द्वारा दो दिन का सत्याग्रह करने के नाम पर डेरा जमाया धीरे धीरे उसके गुर्गों का आतंक उस क्षेत्र में बढ़ने लगा प्रशासन से जवाहर बाग को खाली कराने की लोगों ने अपील की पर समाजवादी पार्टी की सरकार होने के कारण लोगों की एक ना चली मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा कोर्ट ने सख्त आदेश जारी कर जवाहर बाग को खाली कराने का आदेश पारित कर दिया,जिस पर प्रशासन द्वारा जवाहर बाग को खाली कराने की तैयारी की।

उसके बाद सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी स्थिति का जायजा लेने के लिए मय फोर्स के जवाहर बाग पहुंचे इसी दौरान रामबृक्ष के गुर्गों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें पुलिस टीम के जांबाज सुरमा एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव शहीद हो गए पुलिस ने अपने अधिकारियों की मौत की खबर सुन पूरे जवाहर बाग को घेर लिया फिर वहां जो मंजर हुआ उसे आज तक भुलाया नहीं जा सका इस पूरे घटना क्रम में पुलिस के चालीस से अधिक जवान घायल हुए और 27 लोगों की जान गई।

इस मामले पर सत्ता की राह तलाश रही भाजपा ने जमकर भुनाया और समाजवादी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर यूपी पर कब्जा जमाया आज उउन्हीं बहादुर पुलिस के शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव की शहादत कर पुलिस लाइन मथुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मथुरा के तमाम आलाधिकारियों ने पुलिस लाइन पहुंच कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular