Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष हुए पूर्ण

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष हुए पूर्ण

अवधनामा संवाददाता

व्यापारियों की समस्याओं पर खड़ा है व्यापार मंडल: राजेश बंसल

सोनभद्र/ब्यूरो। बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन शिव शक्ति स्टील सिविल लाइन रोड अजीत जयसवाल जी के प्रतिष्ठान पर किया गया। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री राजेश बंसल ने बताया कि
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन इसे स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मैं मना रही है जिसका समापन अधिवेशन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष में व्यापार मंडल ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें व्यापार मंडल व्यापारीयो के प्रतिष्ठान, टोल फ्री मिस्ड कॉल अभियान, व पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारिक स्वाभिमान यात्रा निकाली जा चुकी है
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना पूर्व सांसद श्रद्धा श्याम बिहारी मिश्रा जी वृद्धि लाल विशंभर दयाल अग्रवाल जी ने मां गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से किया था वर्ष 2023 में अपने 50 वर्ष पूरे होने पर संगठन विविध कार्यक्रमों को करते हुए इसको स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रही है
युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने बताया विभिन्न सत्रों के माध्यम से व्यापारियों को बदलते बाजार और संशोधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा वह ऑनलाइन बाजार की चुनौतियों पर भी विषय रखा जाएगा इससे व्यापारियों को बताया जाएगा कि संसाधनों का उपयोग करके अपने बाजार को इससे बड़ा बनना होगा या सब कैसे हो इस पर भी चर्चाएं होंगी।
पत्रकार वार्ता में जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular