Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiमियां चूर बाबा का उर्स: भाईचारे और रूहानियत का संगम

मियां चूर बाबा का उर्स: भाईचारे और रूहानियत का संगम

बिलग्राम हरदोई । बिलग्राम तहसील क्षेत्र के मटियामऊ गांव में स्थित हजरत अब्दुल रसूल शाह बाबा उर्फ मियां चूर बाबा का 592वां वार्षिक उर्स अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

यह दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करती है, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों टिल्लू भैया और नाजिम खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने दरगाह पर फूल चढ़ाकर देश की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगी। मशहूर कव्वाल मुराद आतिश और जारा डिस्को की प्रस्तुतियों ने महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया।

सूफियाना कलामों पर लोग झूम उठे और माहौल भक्तिमय हो गया। उर्स कमेटी और प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद द्वारा शानदार व्यवस्थाएं की गई थीं। 2 मई की रात हुई जवाबी कव्वाली इस आयोजन का खास आकर्षण रही। इसके साथ ही उर्स का सफल समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular