Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeLucknowहरिशंकर तिवारी के नाम से बना गेट तोड़ने का मुद्दा विधानसभा में...

हरिशंकर तिवारी के नाम से बना गेट तोड़ने का मुद्दा विधानसभा में उठा

उप्र विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते सपा के सदस्य हरिशंकर तिवारी के नाम से गोरखपुर में उनके गांव में बने गेट को तोड़े जाने का विरोध किया। सदस्य वेल में पहुंच गए।

सपा नेता कमाल अख्तर ने कहा कि वह पूर्व मंत्री हैं, इस सदन के सदस्य रहे हैं। प्रावधान से प्रस्ताव पास किया। उसके बाद गेट बनाया गया। वह गेट प्रशासन ने तोड़ दिया। सरकार की यह तानाशाही है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आश्वासन के बाद सपा सदस्य वापस सीट पर बैठे।

इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। पहला सवाल सपा की सदस्य डॉ रागिनी सोनकर ने औद्योगिक विकास विभाग से जुड़ा हुआ किया। उन्होंने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आये निवेश और इंडस्ट्रियल रेट की जानकारी मांगी। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने उन्हें जानकारी दिया। सपा की सदस्य सन्तुष्ट नहीं हुईं तो संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि यूपी में इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट 22.09 है। उन्होंने कहा कि सैमसंग का पुराना प्लांट चल रहा है। नया प्लांट कंपनी कहां लगाएगी, यह कम्पनी पर निर्भर करता है। सरकार कंपनी से बात कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular