Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeयूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वरिष्ठ पत्रकार वकार रिज़वी को मातृ...

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वरिष्ठ पत्रकार वकार रिज़वी को मातृ शोक पर दुख व्यक्त किया

Posted By- Brijendra Bahadur Maurya

अवधनामा ग्रुप ऑफ पब्लिकेशन के प्रबंधक एवं वरिष्ठ पत्रकार वकार रिज़वी की माताजी का हाल ही में हुआ है निधन

कॉंग्रेस के पदाधिकारियों ने मिलकर शोक ज़ाहिर किया

लखनऊ। दैनिक हिंदी समाचार पत्र अवधनामा के प्रोपराइटर एवं वरिष्ठ पत्रकार वकार रिजवी की माताजी श्रीमती इसरार फातिमा के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

पत्राचार के माध्यम से अजय कुमार लल्लू ने कहा कि श्रीमती इसरार फातिमा जी के निधन का समाचार जानकर उन्हें आत्मीय कष्ट हुआ है दुख की इस घड़ी में कांग्रेस जन परिवार उनके साथ है । इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य माताजी इसरार फातिमा जी की आत्मा को शांति एवं सभी परिवार के लोगों को असहनीय दुख सहन करने की ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान,राष्ट्रीय संयोजक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रफत फातिमा,प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिनेश सिंह के द्वारा कॉंग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा प्रेषित पत्र वकार रिजवी को उनके कार्यालय जाकर सौंपा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular